pm modi and ram mandir news: पीएम नरेंद्र मोदी के राम मंदिर भूमि पूजन में शामिल होने पर असदुद्दीन औवैसी ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह संविधान की शपथ का उल्लंघन है।
Edited By Satyakam Abhishek | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली
पीएम नरेंद्र मोदी के राम मंदिर भूमि पूजन के लिए जाने पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। AIMIM चीफ असदुद्दीन औवैसी ने पीएम के मंदिर के शिलान्यास में जाने को संविधान के शपथ का उल्लंघन बताया है। उन्होंने कहा कि पंथनिरपेक्षता भारत के संविधान का अभिन्न अंग है और यह उसका अनादर होगा।
बता दें कि पीएम मोदी 5 अगस्त को अयोध्या जाएंगे। वहां वह राम मंदिर का भूमि पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जब 5 अगस्त को राम मंदिर की आधारशिला रखेंगे उसी के बाद से मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा।
ओवैसी ने कहा, ‘हम यह नहीं भूल सकते कि 400 वर्षों से ज्यादा वक्त से बाबरी मस्जिद अयोध्या में थी और 1992 में क्रिमिनल भीड़ ने इसे ध्वस्त कर दिया था।’
Web Title aimim chief asaduddin owaisi question pm modi move to lay foundation stone of ram mandir(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
other states News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए NBT के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें







