RBSE 10th Result 2021 Live Updates : आरबीएसई 10वीं रिजल्ट आज जारी होगा। राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम आज शाम 4 बजे घोषित करेगा। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in के अलावा livehindustan.com पर भी चेक कर सकेंगे। इस साल 10वीं में 12.14 लाख विद्यार्थी रजिस्टर्ड हैं। माध्यमिक व्यावसायिक शिक्षा में 48,843, प्रवेशिका में 8,355 और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के लिए 3,823 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। कोरोना के चलते इस साल 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं आयोजित नहीं हो सकी थीं इसलिए छात्रों को मार्क्स बोर्ड द्वारा जारी मूल्यांकन नीति से दिए गए हैं।

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 – इस Direct Link पर क्लिक कर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

RBSE 10th Result 2021 Live Updates : यहां पढ़ें आरबीएसई 10वीं रिजल्ट का लाइव अपडेट

08:38 AM –  इस वर्ष कोरोना के चलते सरकार ने बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी थीं और विद्यार्थियों को प्रमोट करने का ऐलान किया था। उम्मीद की जा रही है कि सभी रेगुलर विद्यार्थी पास होंगे।

08:37 AM – Rajasthan board 10th Result 2021: आधिकारिक वेबसाइट पर यूं चेक कर सकेंगे रिजल्ट
– rajresults.nic.in पर जाएं। 
– Secondary 2021 Result के लिंक पर क्लिक करें। 
– अपना रोल नंबर डालें और सब्मिट करें। रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें। 

08:20 AM – समझें 10वीं का रिजल्ट फॉर्मूला 
कक्षा 10वीं के मार्क्स का निर्धारण 8वीं बोर्ड परीक्षा के अंक, 9वीं कक्षा के अंक और 10वीं कक्षा (इंटर असेसमेंट) में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। 8वीं बोर्ड परीक्षा के अंकों को 45 प्रतिशत, 9वीं कक्षा के अंकों को 25 प्रतिशत और 10वीं कक्षा के प्रदर्शन को 10 प्रतिशत वेटेज दिया गया है। कक्षा 10वीं में मार्क्स का निर्धारण विद्यालय विषय समिति द्वारा किया किया गया है। समिति ने वर्तमान सत्र में स्माइल, स्माइल-2, आओ घर में सीखें, कक्षा तथा कक्षा शिक्षण में विद्यार्थी की भागीदारी व प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए हैं। सत्रांक का अंकभार पहले के सालों की तरह 20 प्रतिशत है। ऐसे में स्कूल के पास 10वीं में 30 अंक (10 अंक प्रोजेक्ट से और 20 अंक सत्रांक के) देने का जिम्मा है।

07:55 AM – 24 जुलाई को जारी हो चुके हैं 12वीं के नतीजे
राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस में 99.48 फीसदी, आर्ट्स में 99.19 फीसदी और कॉमर्स में 99.73 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। 

07:30 AM – राजस्थान बोर्ड अध्यक्ष डॉ. डीपी जारोली आज आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट आज जारी करेंगे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here