Small Finance Bank RD: आज के समय में स्माॅल फाइनेंस बैंक रिकरिंग डिपाॅजिट यानी RD पर 7.5% तक रिटर्न दे रहे हैं। ज्यादातर स्माॅल फाइनेंस बैंक 6 महीने से 10 साल तक की RD पर यह रिटर्न दे रहे हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें निवेश सिर्फ 100 रुपये से शुरू किया जा सकता है। RD और FD लगभग एक तरह का ही इनवेस्टमेंट है। RD में निवेशक हर महीने पैसा जमा करता है। यह एक तरह से FD का सिस्टेमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) है। लेकिन ब्याज की दरों को लेकर ध्यान रखना चाहिए कि जितने अधिक समय के लिए निवेश होगा रिटर्न उतना ही बेहतर मिलेगा।
कौन सा Small Finance Bank दे रहा है सबसे बेहतर रिटर्न
मौजूदा समय में स्माॅल फाइनेंस बैंक 6.25% से 7.5% तक का रिटर्न एफडी पर दे रहे हैं। AU Small Finance बैंक की वेबसाइट के अनुसार 25 महीनों से 36 महीनों और 61 महीनों से 120 महीनों तक के RD पर 6.25% का रिटर्न मिल रहा है। वहीं, North East Small Finance बैंक 2 साल के RD पर 7.5% तक का रिटर्न दे रहा है। जबकि Utkarsh Small Finance बैंक में 24 महीने से 36 महीने तक RD पर 7% रिटर्न मिल रहा है। ज्यादातर स्माॅल फाइनेंस बैंक 6.5% से 6.75% तक रिटर्न RD पर दे रहे हैं। इनमें सूर्योदय, जना, शिवालिक, फिनकेयर जैसे स्माॅल फाइनेंस बैंक शामिल हैं।
Petrol Price Today: मध्यप्रदेश में डीजल ने भी लगाया शतक, सिक्किम में पेट्रोल 100 के पार
Post Office RD ब्याज दर
1- पोस्ट ऑफिर RD पर 5.8 फीसद प्रति वर्ष की दर से ब्याज प्रदान किया जा रहा है। आरडी से प्राप्त ब्याज पूरी तरह करयोग्य होता है। खास बात यह है कि कि आरडी में ब्याज दर त्रैमासिक चक्रवृद्धि होती है।
2- पोस्ट ऑफिस आरडी 5 साल के लिए खोला जाता है।
3- 10 रुपये से खोला जा सकता है Post Office RD, मैक्सिम लिमिट यहां भी कोई नहीं है।







