Realme भारत में Narzo 30 सीरीज़ के स्मार्टफ़ोन से 24 फरवरी को पर्दा उठाने वाला है। इसी इवेंट में रियलमी बड्स एयर 2 TWS ईयरबड्स को भी लॉन्च कर सकता है। लॉन्च से पहले ही इन ईयरबड्स के स्पेसिफिकेशंस की डीटेल्स सामने आ गई हैं। Realme के इस ईयरबड्स में Active Noise Cancellation (ANC) और Volume Enhancer समेत जैसे कई खास फीचर्स मिलेंगे। इसके साथ ही रियलमी इंडिया की वेबसाइट पर इसका पेज भी लाइव हो गया है। रियलमी के इस ईयरबड्स की खास बात ये है कि इसे पॉप्युलर अमेरिकी म्यूजिशियन The Chainsmokers के साथ मिलकर बनाया गया है और इसमें ऑडियो साउंड का विशेष ध्यान रखा गया है। Buds Air Pro की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस ईयरबड्स में ANC सपोर्ट मिलेगा।
ये भी पढ़ें:- ..तो क्या WhatsApp, Google Maps और Twitter जैसे ऐप्स को टक्कर दे पाएंगे ये देसी Apps
Realme Buds Air 2 के स्पेसिफिकेशन्स
बड्स एयर 2 में बेहतर ऑडियो के लिए ईयरबड्स में 10nm Diamo like Carbon (DLC) drivers का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यूजर को बात करते समय या विडियो-ऑडियो सुनते समय बेहतर बेस और साउंड क्लियरिटी मिलेगी। ईयरबड्स में डुअल माइक्रोफोन के साथ ही एनवायरमेंटल नॉयज कैंसलेशन फॉर कॉल जैसे फीचर्स भी हो सकते हैं। Realme Buds Air 2 एक ट्रांसपेरेंसी मोड के साथ आ सकता है। जो यूजर्स म्यूजिक के चालू होने पर भी दूसरी बहारी आवाज़ सुनने में मदद करेगा।
ये भी पढ़ें:- नए यूजर्स के मामले में Airtel सबसे आगे, Jio और Vi को फिर लगा झटका
नए बड्स एयर 2 Realme Buds Air का अपग्रेडेड वर्जन होगा जिसमे पुराने वाले बड्स से कई ज्यादा फीचर्स होंगे। अन्य लीक्स के अनुसार यह डिवाइस भारत में एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Realme Buds Air 2 सिंगल चार्ज पर 25 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें 5 घंटे बड्स का और 20 घंटे चार्जिंग केस का बैकअप है। इसे 10 मिनट चार्ज कर 120 मिनट तक यूज किया जा सकता है।







