शाओमी का बजट स्मार्टफोन रेडमी 9 आज भारत में सेल के लिए उपलब्ध होगा। रेडमी 9 पिछले महीने ही भारत में लॉन्च हुआ था इसकी कीमत 10 हजार के भीतर है। रेडमी 9 की सेल अमेजन और एम आई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 12 बजे शुरू होगी. रेडमी 9 का बेस मॉडल 4जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ 8,999 रुपये से शुरू होता है। 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आने वाले वैरिएंट की 9,999 रुपये है। स्मार्टफोन कार्बन ब्लैक, स्काई ब्लू और स्पोर्टी ऑरेंज के तीन रंग विकल्पों में उपलब्ध है।
रेडमी 9 फीचर्स
रेडमी 9 में 6.53 इंच का एचडी डॉट व्यू डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1,600 पिक्सल है।  एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक जी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए जाएंगे। ने इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प दिए हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। रेडमी 9 में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट है। 512 जीबी तक का कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

यह भी पढ़ें-Infinix Note 8 जल्द हो सकता है लॉन्च, लिस्टिंग में स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
कनेक्टविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।रेडमी 9 में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है  फोटो और वीडियो के लिए Redmi 9 में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा और इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here