आज भारत में दो रेडमी के स्मार्टफोन सेल में आने जा रहे हैं। रेडमी 9 और रेडमी प्राइम पिछले महीने भारत में लॉन्च हुए थे। ये स्मार्टफओन अमेजन इंडिया और एमआई डोट कॉम पर उपलब्ध होंगे। दोनों स्मार्टफोन आज दोपहर 12 बजे सेल में आएंगे। Redmi 9 Prime 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 9,999 रुपये है। इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत, 11,999 रुपये है। रेडमी 9 प्राइम ब्लैक, मिंट ग्रीन और स्पेस ब्लू तीन कलर ऑपशन्स में उपलब्ध होगा। 
रेडमी 9 की कीमत की अगर बात करें तो इसके बेस मॉडल 4जीबी+64जीबी वैरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है इसका दूसरा वैरिएंट 4जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 9,999 रुपये है। रेडमी 9 कार्बन ब्लैक, स्काई ब्लू और स्पोर्टी ऑरेंज तीन कलर ऑपशन्स में आता है। 
रेडमी 9 प्राइम स्पेसीफिकेशन्स 
Redmi 9 Prime में टॉप पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 होगा, इसमें 6.53-इंच का फुल एचडी + डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में स्पलैश रेसिसडैंस के लिए P2i कोटिंग उपलब्ध है। इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल हैं। इसके अलावा सेल्फी के लिए 8 मेगा पिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें-POCO M2 इन खास फीचर्स के साथ कल होगा लॉन्च, यहां पढ़ें जानकारी
5,020mAh की बैटरी के अलावा स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए 18W तक फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। Xiaomi का कहना है कि फोन एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक चल सकता है। Redmi 9 Prime में कनेक्टिविटी के लिए 3.5 मिमी हेडफोन जैक, ब्लूटूथ 5.0, VoWiFi, शामिल हैं। स्मार्टफोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और चेहरे की पहचान करके फोन अनलॉक करने की सुविधा है ये फोन एंड्रॉएड 10 पर आधारित है। 
रेडमी 9 फीचर्स
Redmi 9 में 6.53-इंच HD + डिस्प्ले, और मीडियाटेक Helio G35 प्रोसेसर है। स्मार्टफोन में 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल सेंसर के साथ एक डुअल-कैमरा सेटअप है। इसमें सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का कैमरा भी है। Redmi 9 में 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here