Redmi 9i 15 सितंबर को भैरत में लॉन्च होगा, लेकिन स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले ही उसके फीचर्स और कीमत इंटरनेट पर लीक हो गए हैं. रेडमी 9आई को पहले ही फ्लिपकार्ट और एमआई डोट कॉम पर लिस्ट किया जा चुका है। लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi 9i 4GB रैम के साथ आएगा। फोन में MIUI 12 पर चलेगा। ऐसा भी कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन में बेहतरीन गेमिंग, फोटोग्राफी और स्टोरेज अनुभव मिला है। Redmi 9i 6.53-इंच के HD डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी और मीडियाटेक हेलियो G25 प्रोसेसर के साथ भी आ सकता है।

यह भी पढ़ें-Apple 15 सितंबर को लॉन्च कर सकता है ये ‘Affordable Watch’, यहां जानें डिटेल्स
91Mobiles और टिप्सटर इशान अग्रवाल ने दावा किया है कि रेडमी 9आई की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये बताई जा रही है. अगर इंटरनेट पर लीक हई यह बात सच साबित होती है तो Redmi 9i  Redmi 9 और Redmi 9 Prime से सस्ता होगा लेकिन इसकी कीमत Redmi 9A से ज्यादा होगी.  Redmi 9i पिछले महीने लॉन्च हुए Redmi9A को फॉलो करेगा, इसकी कीमत 6,799 से शुरू होती है, फोन में  20: 9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली 6.53-इंच की एचडी + एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है। यह 2.0 गीगाहर्ट्ज पर मीडियाटेक हेलियो जी 25 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलता है। 
Redmi 9A दो विकल्पों में आता है – 2GB / 32GB और 3GB / 32GB। स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी से पावर्ड है। कैमरे के मोर्चे पर, रेडमी 9 ए में 13 मेगापिक्सेल का एआई रियर कैमरा है। फ्रंट में, यह 5-मेगापिक्सल AI सेल्फी कैमरा के साथ आता है। अपनी रेडमी 9 सीरीज में शाओमी Redmi 9A, Redmi 9 Prime, और Redmi 9 ऑफर करता है. रेडमी 9 प्राइम भारत में 9,999 रुपये के लिए उपलब्ध है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here