इस बार गणतंत्र दिवस (Republic Day) समारोह में अयोध्या की भी झांकी नजर आ सकती है, जिसमें राम मंदिर (Ram Mandir) के मॉडल को भी प्रदर्शित किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय विभिन्न प्रदेशों की झांकियों को जल्द मंजूरी देगा। सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश से अयोध्या की झांकी का प्रस्ताव किया गया है। उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर अयोध्या थीम पर आधारित होगी। इस झांकी में अयोध्या में होने वाला दीपोत्सव भी दर्शाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, झांकी के दौरान अयोध्या में होने वाली अनवरत रामलीला के मंचन का दृश्य होगा।

इसके अलावा राफेल लड़ाकू विमान को भी परेड में शामिल किया जा सकता हैं। आपको बता दें कि इसी साल राफेल लड़ाकू विमान का दो जत्था फ्रांस से भारत आया है।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर के पक्ष में फैसला सुनाया था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल कोरोना संक्रमण के बीच अयोध्या में भव्य राम मंदिर के लिए भूमि पूजन किया था। राम मंदिर निर्माण बीजेपी के घोषणा पत्र में रहा है। पार्टी राम मंदिर का निर्माण अपनी सरकारी की उपलब्धि मानती है। इतना ही नहीं राफेल डील को लेकर भी मोदी सरकार पर विपक्ष ने कई आरोप लगाए, बावजूद सरकार पीछे नहीं हटी। हाल ही में इसे वायुसेना के बेरे में शआमिल किया गया।

पिछले साल के गणतंत्र दिवस की परेड में चिनूक (Chinook) और अपाचे (Apache) हेलीकॉप्टर आकर्षण का मुख्य केंद्र थे। ये दोनों हेलीकॉप्टर पहली बार फ्लाईपास्ट में हिस्सा लिए। अमेरिका में बना ‘चिनूक’ हेलीकॉप्टर को पिछले साल यानी मार्च 2019 में वायुसेना में शामिल किया गया था। भारतीय वायुसेना के पास इस समय 4 ‘चिनूक’ हेलीकॉप्टर हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here