Republic Day 2022: देश आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कुछ ही घंटों में राजपथ पर परेड की शुरुआत होगी। लेकिन यह रिपब्लिक डे देश के लिए खास है क्योंकि ऐसी बहुत सी चीजें आप देखेंगे, जो पहली बार होंगी। कोरोना संक्रमण के बीच मनाए जा रहे गणतंत्र दिवस के आयोजन में उन लोगों को ही एंट्री मिलेगी, जिन्हें दोनों टीके लगे हों। इसके अलावा कोरोना नियमों का पालन करना जरूरी होगा। कार्यक्रम की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी के नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ होगी। इसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ तिरंगा फहराया जाएगा। परेड की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से सलामी लिए जाने से शुरू होगी। इसके बाद गैलेंट्री अवॉर्ड्स प्रदान किए जाएंगे। इस साल सरकार ने एक सप्ताह तक गणतंत्र दिवस उत्सव मनाने का फैसला लिया है, जिसकी शुरुआत 23 जनवरी से हुई थी। इस दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने महान क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण इंडिया गेट पर किया था। आइए जानते हैं, रिपब्लिक डे का हर अपडेट…

Wed, 26 Jan 2022 06:07 AM

Republic Day LIVE: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जनरल बिपिन रावत समेत 128 हस्तियों को पद्म सम्मान का ऐलान

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार की ओर से 128 हस्तियों को पद्म सम्मान दिए गए हैं। यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह और देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है।

Wed, 26 Jan 2022 06:05 AM

Republic Day LIVE: सुखोई, राफेल, जगुआर का प्रदर्शन

बयान में कहा गया कि राफेल, सुखोई, जगुआर, एमआई-17, सारंग, अपाचे और डकोटा जैसे पुराने और वर्तमान आधुनिक विमान फ्लाई-पास्ट में राहत, मेघना, एकलव्य, त्रिशूल, तिरंगा, विजय और अमृत सहित विभिन्न संयोजन (फॉर्मेशन) का प्रदर्शन करेंगे। मंत्रालय ने कहा कि पहली बार परेड के दौरान राजपथ पर 75 मीटर लंबाई और 15 फुट ऊंचाई के 10 स्क्रॉल प्रदर्शित किए जाएंगे।

Wed, 26 Jan 2022 06:04 AM

Republic Day LIVE: 75 विमानों का भव्य फ्लाई-पास्ट, बेहद खास है तैयारी

रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि भारतीय वायुसेना के 75 विमानों का भव्य फ्लाई-पास्ट, प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के माध्यम से चयनित 480 नर्तकों द्वारा सांस्कृतिक प्रदर्शन, 75 मीटर लंबाई के 10 स्क्रॉल का प्रदर्शन और 10 बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए जाने जैसे कार्यक्रम बुधवार को गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार होंगे।  मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि गणतंत्र दिवस परेड-2022  भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में हो रही है जिसे पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा है कि पहली बार भारतीय वायुसेना ने फ्लाई-पास्ट के दौरान कॉकपिट का वीडियो दिखाने के लिए दूरदर्शन के साथ समन्वय किया है।

Wed, 26 Jan 2022 06:03 AM

Republic Day LIVE: गणतंत्र दिवस के मौके पर कड़ी है सुरक्षा

राजपथ पर देश की आन, बान और शान की एक शानदार झलक नजर आएगी। गणतंत्र दिवस के जश्न के मौके पर दिल्ली में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Wed, 26 Jan 2022 05:51 AM

Republic Day LIVE: सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे 480 डांसर्स, प्रतियोगिता से चुने गए

गणतंत्र दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले 480 डांसर्स को इस बार राष्ट्रीय स्तर पर वंदे भारत प्रतिस्पर्धा के आयोजन के जरिए चुना गया है।

Wed, 26 Jan 2022 05:49 AM

Republic Day LIVE: इस बार एक सप्ताह तक होगा रिपब्लिक डे का आयोजन

गणतंत्र दिवस के जश्न के तहत 29 जनवरी को 1,000 स्वदेशी ड्रोन्स उड़ाए जाएंगे। बीटींग द रिट्रीट सेरेमनी के तहत इनका प्रदर्शन किया जाएगा। रिपब्लिक डे में पहली बार इस तरह का आयोजन किया जाएगा।

Wed, 26 Jan 2022 05:48 AM

Republic Day LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

रिपब्लिक डे के कार्यक्रम की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी के नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ होगी। इसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ तिरंगा फहराया जाएगा। इसके बाद परेड की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से सलामी लिए जाने से शुरू होगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here