सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रही एनसीबी आज लगातार दूसरे दिन भी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है. इस मामले में एनसीबी ने रविवार को रिया से 15 से 20 सवाल किए, हालांकि रिया के बार-बार रोने और भाई शौविक चक्रवर्ती से मिलने पर भी रोने की वजह से एनसीबी ज्यादा पूछताछ नहीं कर सकी थी. यही वजह है कि आज फिर कई घंटों से रिया एनसीबी के सवालों के जवाब दे रही हैं







