नई दिल्लीः राष्ट्रीय लोक दल (RLD) ने रविवार को आरोप लगाया कि बीजेपी हैदराबाद नगर निकाय चुनाव में व्यस्त है और इसलिए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत की तारीख दिसंबर में तय की गई तथा उस पार्टी के लिए किसान प्राथमिकता में नहीं हैं.

रालोद नेता जयंत चौधरी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों की आवाज को ‘बलपूर्वक’ दबाना चाहती है. रविवार को किसानों ने केंद्र सरकार की बातचीत की पेशकश को ठुकराते हुए चेतावनी दी है कि वे राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश के सभी रास्तों को बंद कर देंगे.

किसान विरोधी BJP: जयंत चौधरी

चौधरी ने एक बयान में कहा, ‘‘देश के किसान मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन लोकतंत्र में बातचीत करने के बदले केंद्र सरकार किसानों की आवाज को बल पूर्वक दबाना चाहती है.’’ उन्होंने दावा किया कि लाठी चार्ज, पानी की बौछार और आंसू गैस के गोले दागकर बीजेपी सरकार ने एक बार फिर किसान विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है.

कृषि कानून का हो रहा विरोध

बता दें कि पंजाब और हरियाणा के किसान नए कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं. जिसके चलते बीते कुछ दिनों से किसान हरियाणा और दिल्ली सीमा पर बैठे हुए हैं. इस दौरान किसानों के आंदोलन के उग्र होने पर पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. इसके साथ ही किसानों को हाने के लिए पानी की बौछार भी की गई.

इसे भी पढ़ें

चार लोगों की जान बचाने के लिए जयपुर-दिल्ली की उड़ान 30 मिनट देरी से रवाना हुई, पढ़ें पूरा मामला

सरकार किसानों के साथ ऐसा व्यवहार कर रही है जैसे वो ‘आतंकवादी’ हों- संजय राउत



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here