नए महीने के शुरूआत के साथ ही वाहन निर्माता कंपनियों ने अपनी बिक्री की रिपोर्ट पेश करना शुरू कर दिया है। देश की प्रमुख परफॉर्मेंस बाइक निर्माता कंपनी Royal Enfield के लिए बीत मार्च महीना काफी बेहतर साबित हुआ है। कंपनी द्वारा पेश की गई रिपोर्ट के अनुसार बीते मार्च महीने में कंपनी ने कुल 60,173 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है, जो कि पिछले साल के मार्च महीने के मुकाबले 84 प्रतिशत ज्यादा है। 

बीते साल मार्च महीने में कंपनी ने महज 32,630 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की थी। वहीं कंपनी ने इस दौरान 5,885 यूनिट्स वाहनों को एक्सपोर्ट किया है, जो कि पिछले साल के मार्च महीने में महज 3,184 यूनिट्स थें। कंपनी के लिए एक्सपोर्ट बिजनेस काफी मायने रखता है, क्योंकि कंपनी न केवल अन्य देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है बल्कि ग्लोबल मार्केट के मिड सेग्मेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। 

इस सेग्मेंट की ज्यादा डिमांड:

कंपनी के ओवरआल बिक्री के आंकडों पर गौर करें तो सबसे ज्यादा डिमांड 350cc सेग्मेंट की है। कंपनी की कुल बिक्री में सबसे ज्यादा 88.51 प्रतिशत इसी सेग्मेंट की बाइक्स शामिल हैं। इस सेग्मेंट में कंपनी की Classic, Meteor, Electra और बुलेट जैसे मॉडल शामिल हैं। वहीं 650cc सेग्मेंट में कंपनी की कांटिनेंटल जीटी और इंटरसेप्टर शामिल हैं, जो कि कुल बिक्री में 11.49 प्रतिशत की साझेदारी रखते हैं। 

जहां एक तरफ वार्षिक बिक्री के मामले कंपनी ने ग्रोथ दर्ज की है, वहीं इस साल बीते फरवरी महीने के मुकाबले बिक्री में तरीबन 5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। बीते फरवरी महीने में कंपनी ने कुल 69,659 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की थी। लेकिन पिछले फरवरी महीने के मुकाबले एक्सपोर्ट बिजनेस में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। बीते फरवरी महीने में कंपनी ने केवल 4,545 यूनिट्स वाहनों को एक्सपोर्ट किया था। 

350cc सेग्मेंट कंपनी ने हाल ही में अपनी क्रूजर बाइक Meteor को लॉन्च किया था। लेकिन अभी भी इस सेग्मेंट की लीडर Classic 350 बनी हुई है। ये कंपनी की बेस्ट सेलिंग बाइक है। कंपनी जल्द ही इसके नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को लॉन्च करने वाली है, जिसे कई मौकों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इस बाइक से जुड़ी कुछ डिटेल्स भी सामने आई हैं। जिसे आप नीच दिए लिंक में पढ़ सकते हैं। 

Must Read: दमदार अवतार में आ रही है नई Classic 350, जानें खास बातें 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here