Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के 43वें मुकाबले में विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही बैंगलोर ने प्ले ऑफ की तरफ एक कदम और बढ़ा दिया. इस सीज़न में यह उसकी सातवीं जीत है. 11 मैचों में अब बैंगलोर के 14 अंक हो गए हैं. राजस्थान रॉयल्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 149 रन बनाए थे. इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर सिर्फ 17.1 ओवर में आसानी से मुकाबला जीत लिया. इस हार के साथ ही राजस्थान की प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीद भी लगभग खत्म हो गई है.  बैंगलोर के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और एक छक्का निकला. वहीं युवा विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएस भरत ने 44 रनों की पारी खेली.

आरसीबी की शानदार शुरुआत

राजस्थान से मिले 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी रही थी. देवदत्त पडिकल और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 48 रनों की साझेदारी की. पडिकल 17 गेंदो में चार चौकों की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें मुस्ताफिजुर रहमान ने बोल्ड किया. इसके बाद विराट कोहली रन आउट हो गए. उन्होंने 20 गेंदो में चार चौकों की मदद से 25 रन बनाए. 

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here