राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के बागी विधायकों की अगुवाई करने वाले सचिन पायलट (sachin pilot) ने राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा है। हालांकि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को गिराने के षड़यंत्र के चलते राहुल गांधी (rahul gandhi) ने अभी तक कोई समय नहीं दिया है।

Edited By Sambrat Chaturvedi | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

जयपुर

राजस्थान के सियासी घमासान के बीच ऊंट किस करवट बैठेगा, फिलहाल यह तय कर पाना मुश्किल है, लेकिन इसी बीच यह खबर सामने आ रही है कि सचिन पायलट ने राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा था, लेकिन राहुल गांधी की ओर से समय नहीं दिया गया है। एक ओर जहां बार-बार यह कहा जारहा है कि आलाकमान पायलट को एक बार फिर कांग्रेस में लाना चाहती है, उसी बीच यह खबर कई राजनैतिक समीकरण को हवा देने में लगी हुई है।

उधर, राजस्थान में पिछले एक महीने से जारी सियासी घमासान में अब भारतीय जता पार्टी भी खुलकर मैदान में आ गई है। सरकार पर मंडराते खतरे और राजनीतिक संकट को अब तक कांग्रेस की अंदुरुनी लड़ाई बताते हुए चुप्पी साधने वाली बीजेपी ने अपनी रणनीति बदल ली है। कांग्रेस के विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप झेल रही पार्टी अब खुद के विधायकों में सैंधमारी की बात कह रही है। यही कारण है कि डेढ़ दर्जन बीजेपी विधायकों को गुजरात में बाड़ाबंदी में रखा गया है। कुल 75 विधायक (इनमें 3 आरएलपी विधायक भी शामिल) वाली पार्टी को अब सैंधमारी का डर सताने लगा है। और यही कारण है कि 14 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र से पहले सभी विधायकों से सीधा संपर्क साधा जा रहा है। उन्हें जयपुर शिप्ट करने की तैयारी भी लगभग पूरी कर ली गई हैं।

Web Title rajasthan political crisis update sachin pilot wants to meet rahul gandhi(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here