स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया को इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 3645 रुपये का मुनाफा हुआ है। 31 दिसंबर 2020 को समाप्त तिमाही परिणाम कंपनी ने शुक्रवार को जारी की। इस समयावधि में कंपनी का हॉट मेटल प्रोडक्शन 12 फीसद मढ़कर 4.8 मीट्रीक टन रहा वहीं क्रूड स्टील प्रोडक्शन में कंपनी ने 9 फीसद का ग्रोथ हासिल किया। क्रूड स्टील प्रोडक्शन  4.37 मीट्रीक टन रहा। कंपनी का इस दौरान घरेलू सेल और निर्यात भी एक फीसद बढ़कर 4.15 मीट्रीक टन पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: एलन मस्क के ट्वीट से बिटक्वाइन में रिकॉर्ड 14 फीसद की तेजी

दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी का कुल टर्नओवर पिछले साल इसी समयावधि की तुलना में 19.6 फीसद बढ़कर 19614 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 16405 करोड़ था। अगर EBITDA की बात करें तो इस तिमाही में 346 फीसद की ग्रोथ हुई है। पिछले साल इसी दौरान सेल का EBITDA 1186 करोड़ था, जो इस साल दिसंबर तिमाही में बढ़कर 5294 करोड़ हो गया। वहीं टैक्स चुकाने से पहले कंपनी का मुनाफे में 716 फीसद की बढ़ोतरी हुई है।

पिछले साल समान अवधि में यह केवल 591 करोड़ था, जो बढ़कर अब 3645 करोड़ हो गई है। सेल के नव-नियुक्त अध्यक्ष सोमा मोंडल ने कहा, “सबसे खराब दौर को हमने पीछे छोड़ दिया। सेल ने सभी चुनौतियों के बावजूद चालू वित्त वर्ष के दौरान समग्र सुधार दिखाया है। हम वित्तीय वर्ष की शेष अवधि में प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए आश्वस्त हैं।” कपंनी द्वारा जारी परिणाम के मुताबिक दिसंबर तिमाही के दौरान परिचालन से कंपनी का राजस्व 20% बढ़कर 19,835 करोड़ रुपये हो गया, जबकि कुल खर्च 16,406 करोड़ रुपये रहा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here