2020 जाने को है लेकिन अभी तक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे. जाते-जाते भी इस साल में काफी उथल-पुथल मची हुई है क्योंकि देश में किसान आंदोलन जोरों पर है. कोई पक्ष में है तो कोई विपक्ष में, इस मुद्दे पर बॉलीवुड में भी खूब हल्ला मचा हुआ है. सितारे आपस में सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर जमकर कटाक्ष कर रहे हैं.

किसान आंदोलन का सपोर्ट करने पर कंगना रनौत दिलजीत दोसांझ, प्रियंका चोपड़ा और अन्य सेलेब्स पर जमकर बरस रही हैं. वहीं, दूसरी तरफ किसानों के मुद्दे पर कुछ सितारे कुछ भी कहने से बच रहे हैं.  सलमान खान भी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं. लॉकडाउन में सलमान को खेती करते हुए कई तस्वीरें शेयर की थी. कभी धान रोपते तो कभी खेतों में हल चलाते उनके वीडियो और फोटो खूब वायरल हुए थे. तब सलमान ने ट्विटर पर मिट्टी से सनकर खूब फोटो खिंचवाए थे और लिखा था-किसानों का सम्मान कीजिए.

अब बॉलिवुड के जिन सितारों ने किसान आंदोलन पर चुप्पी साध रखी है उनमें सलमान भी हैं. उन्होंने अबतक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.


ऐसे में उनके फैन्स उनकी टिप्पणी की राह तक रहे हैं. आखिर ये चुप्पी सोची-समझी रणनीति है या फिर सलमान बोलेंगे ये तो वक्त ही बताएगा.





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here