सैमसंग अपना अगला फोन 10 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा है. अमेजन की माइक्रो साइट ने इस बात की जानकारी दी है. सैमसंग का ये स्मार्टफोन पंच-होल डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा के साथ आता है. इसके अलावा जो फोन का सबसे खास बात है वो है फोन की बैटरी. फोन में 7000 एमएएच की बैटरी है. इससे पहले इस फोन को अमेजन इंडिया पर टीज़ किया जा चुका है. कंपनी इस नए स्मार्टफोन को  ‘Meanest Monster Ever’ टैगलाइन के साथ शेयर कर रही है।
ये होंगे खास फीचर्स
कुछ लीक्स से पता चला है कि कि Galaxy M51 में 6.67 इंच का S-AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा जो फुल एचडी+ रेजॉलूशन, 60Hz रिफ्रेश रेट और 386ppi पिक्सल डेंसिटी और 420nits पीक ब्राइटनेस के साथ यूजर को मिलेगा। कैमरा की बात करें तो  सैमसंग के इस नए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद की जा रही है। सैमसंग के इस नए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर 8 जीबी तक रैम के साथ दिया जा सकता है। फोन की जो सबसे खास बात है वो है इसकी दमदार बैटरी। इस फोन की 7000 एमएएच की बैटरी 25 वॉट के चार्जर के साथ आएगी जो यूएसबी सी पोर्ट को सपोर्ट करेगी। फोन के साइड में फिंगर प्रिंट सेंसर दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें-Realme का M1 Sonic Electric Toothbrush आज भारत में होगा लॉन्च, यहां पढ़ें डिटेल्स
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक फोन को दो कलर ऑपशन में उतारा जाएगा- ब्लैक और वाइट। इस स्मार्टफोन की कीमत को लेकर भी अभी अंदाजे लगाए जा रहे हैं लेकिन ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं जिनमें कहा जा रहा है कि फोन की कीमत 25 से 30 हजार रुपये के बीच होगी। वही फोन में रियर पैनल पर फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें 64 मेगापिक्सल का मेन सेंसर f/1.8 अपर्चर साथ मिलेगा। इसके अलावा 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस f/2.2 अपर्चर, 5 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर f/2.4 अपर्चर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर f/2.4 अपर्चर भी साथ आएगा। फोन में एंड्रॉएड 10 पर चलेगा। फोन का साइज 163 x 78 x 8.5mm और वजन करीब 213 ग्राम होगा। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here