भारत में Samsung Galaxy S20 FE की सेल शुरू हो गई है। पिछले हफ्ते ही भारत में ये स्मार्टफोन लॉन्च हुआ है। फोन पर HDFC Bank कस्टमर्स के खरीदारी करने पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा सैमसंग ने अपने ऑनलाइन स्टोर पर पुराने हैंडसेट को एक्सचेंज ऑफर में 3000 रुपये की छूट भी मिल रही है। कस्टमर्स 8,000 रुपये का विशेष लाभ उठा सकते हैं। जिसमें 4 हजार रुपये का सैमसंग ई-स्टोर बैनिफिट्स और 3,000 रुपये अपग्रेड बोनस और एचडीएफसी कार्ड के माध्यम से भुगतान करने पर 4 हजार रुपये तक के कैशबैक मिल सकता है।
खास फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी एस 20 फैन एडिशन में 6.5 इंच सुपर AMOLED पैनल हो सकता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगी। 32-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा लगाने के लिए डिस्प्ले एक सेंटर पंच होल होगा या ये सैमसंग इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले के साथ आएगा। सेल्फी कैमरा कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 द्वारा संरक्षित किया जाएगा। फोन के पीछे ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। जिसमें OIS सपोर्ट वाला 12-मेगापिक्सल का मुख्य शूटर, 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा।
यह भी पढ़ें- Google Pixel 4a आज 2000 रुपये की छूट के साथ भारत में सेल के लिए उपलब्ध
वीडियो के लिए नया सैमसंग गैलेक्सी एस 20 एफए 4K रिज़ॉल्यूशन तक रिकॉर्ड करेगा। इसमें 4500 एमएएच की बैटरी होगी जो 15वॉट के चार्जर को सपोर्ट करेगी। भारत में स्मार्टफोन की कीमत 49,999 रुपये है। ये भारत में पाचं कलर वैरिएंट में उपलब्ध है। जिसमें क्लाउड रेड, क्लाउड लैवेंडर, क्लाउड मिंट, क्लाउड नेवी और क्लाउड व्हाइट शामिल हैं।







