सैमसंग का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S21 जल्दी ही लॉन्च होने वाला है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि स्मार्टफोन जनवरी में लॉन्च हो सकता है. हाल ही में आई लीक में बताया गया है सैमसंग गैलेक्सी एस 21, गैलेक्सी एस 21+ और गैलेक्सी एस 21 अल्ट्रा 14 जनवरी 2021 को लॉन्च होने वाले हैं। लीक में ये भी बताया गया है कि प्री-ऑर्डर उसी दिन से शुरू होंगे।
कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन को 29 जनवरी को सेल के लिए जाएगा। लीकस्टर ने गैलेक्सी एस 21 सीरीज़ के कलर वेरिएंट का भी खुलासा किया और विकल्पों में ब्लैक, व्हाइट, ग्रे, सिल्वर, वॉयलेट और गुलाबी शामिल हैं। सैमसंग आमतौर पर अपने फ्लैगशिप गैलेक्सी एस स्मार्टफोन फरवरी में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) से ठीक पहले लॉन्च करता है। लेकिन इस बार कोई MWC नहीं होने के कारण, सैमसंग एक शुरुआती लॉन्च कर सकता है। दक्षिण कोरियाई प्रकाशन की एक हालिया रिपोर्ट में यह भी सुझाव दिया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी S21 सीरीज को जनवरी के बीच में लॉन्च कर सकता है।
यह भी पढ़ें- Paytm SBI क्रेडिट कार्ड हुए लॉन्च, यहां जानें क्या हैं कैशबैक ऑफर्स
सैमसंग ने कथित तौर पर गैलेक्सी एस 21 सीरीज़ का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू कर दिया है। गैलेक्सी एस 21 प्लस गैलेक्सी एस 21 के बाद कतार में है।
अलग रिपोर्ट बताती है कि फोन ISOCELL ब्राइट HM2 सेंसर के साथ पेंटा-कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। फोन में 108-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के होने की बात भी कही गई है। रिपोर्ट के अनुसार, फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। फोन में 4K डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है कि गैलेक्सी S21 अल्ट्रा एक विशाल 5,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है। जिसे 65W अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग तकनीक द्वारा समर्थित किया जाएगा।







