SBI & HDFC Bank Fixed deposit rates: अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने जा रहे हैं तो आपके लिए बेहद काम की खबर है। भारत के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और प्राइवेट बैंक के सबसे बड़े लीडर एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने फिक्स्ड डिपॉजिट की दरें (FD rate change) बढ़ा दी हैं। SBI ने जहां 2 साल से ऊपर की अवधि के लिए FD दरों में बढ़ोतरी की है। एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक, संशोधित ब्याज दरें 15 फरवरी से लागू है। वहीं, HDFC Bank की वेबसाइट के मुताबिक, उसने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों में 5-10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। नई दरें 14 फरवरी से लागू है।
SBI फिक्स्ड डिपॉजिट रेट (SBI latest FD rates)
SBI की वेबसाइट के मुताबिक, दो से तीन साल की अवधि के लिए एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ाकर 5.20% कर दिया गया है। 2-5 साल की एफडी जमा अवधि पर दरों को बढ़ाकर 5.45% कर दिया गया है। वहीं, 5-10 साल की अवधि वाली एफडी जमा के लिए, ब्याज दरों को संशोधित कर 5.50% कर दिया गया है। संशोधित ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर लागू होंगी।
यह भी पढ़ें- रतन टाटा की AC-फ्रिज बनाने वाली कंपनी ने निवेशकों को बनाया करोड़पति, 1 लाख का निवेश बना ₹2.58 करोड़
HDFC Bank फिक्स्ड डिपॉजिट रेट (HDFC Bank latest FD rates)
बैंक ने 1 साल की FD की ब्याज दर को 10 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 4.9% से 5% और 3 साल से 5 साल तक 5 बेसिस पॉइंट से 5.40% से बढ़ाकर 5.45% कर दिया है। इससे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक (UCO Bank) ने भी एफडी पर ब्याज दरों में संशोधन किया है। संशोधित ब्याज दरें ₹2 करोड़ तक के सावधि जमा निवेश पर लागू हैं। दरें 10 फरवरी 2022 से प्रभावी हैं।







