फिक्सड डिपाॅजिट एक ऐसा इनवेस्टमेंट है जहां सिक्योरिटी के साथ-साथ बेहतर रिटर्न भी मिलता है। इसी वजह से बड़ी संख्या में लोग एफडी में इनवेस्टमेंट करते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एचडीएफसी बैंक लोगों को 7 दिन से 10 साल तक के लिए एफडी में इनवेस्टमेंट करने का विकल्प दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि कहां इनवेस्टमेंट करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एफडी रेट्स
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 7 दिन से 10 साल तक की एफडी पर बैंक की तरफ से 2.9% से 5.4% तक ब्याज दर दिया जा रहा है। सीनियर सिटीजन को अतिरिक्त 50 बेसिस प्वाइंट मिलता है।
7 दिन से 45 दिन तक – 2.9%
46 दिन से 179 दिन तक – 3.9%
180 दिन से 210 दिन तक – 4.4%
211 दिन या उससे अधिक लेकिन 1 साल से कम – 4.4%
1 साल या उससे अधिक 2 साल से कम – 5%
2 साल या उससे अधिक लेकिन 3 साल से कम – 5.1%
3 साल या उससे अधिक लेकिन 5 साल से कम – 5.3%
5 साल से 10 साल तक – 5.4%
एचडीएफसी बैंक लेटेस्ट एफडी रेट्स
7 साल से 10 तक के एफडी पर एचडीएफसी बैंक की तरफ से 2.50% से 5.50% तक ब्याज दर दिया जा रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को बैंक की तरफ से 3% से 6.25% तक की ब्याज दर दी जा रही है।
7-14 दिन – 2.50%
15 – 29 दिन – 2.50%
30 – 90 दिन – 3%
91 दिन से 6 महीना – 3.5%
6 महीना अधिक लेकिन 1 साल से कम – 4.4%
1 साल के लिए – 4.9%
1 साल 1 दिन से दो साल तक – 4.9%
2 साल एक दिन से 3 साल तक – 5.15%
3 साल एक दिन से 5 साल तक – 5.30%
5 साल एक दिन से 10 साल तक – 5.50%
Gold Price: चार बातें तय करेंगी सोने की नई ऊंचाई, ऑल टाइम हाई से 11 हजार रुपये तक आई थी गिरावट







