अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं तो यह आफके लिए बहुत जरूरी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों से पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करने के लिए कहा है। अगर 30 सितंबर तक कस्टमर अपना पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक नहीं करते हैं तो उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बैंक ने कहा है कि उनकी सेवाएं बाधित हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि आप कैसे आसानी से पैन और आधार कार्ड को लिंक कर सकते हैं-
आधार कार्ड खो गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं, इतना करते ही हो जाएंगे टेंशन फ्री
क्या कहा है SBI ने
अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर SBI ने लिखा है, ‘किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए हम अपने ग्राहकों को सलाह देते हैं कि वह जल्द से जल्द अपना आधार और पैन कार्ड एक दूसरे से लिंक कर लें।’ आपको बता दें कि पैन और आधार कार्ड को लिंक करना अनिवार्य हो गया है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आने वाले समय में आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पैन कार्ड और आधार कार्ड के लिंक करने की आखिरी तारीख है नजदीक है। ऐसे में 30 सिंतबर से पहले अपना आधार और पैन जरूर लिंक कर लें।
पैन और आधार को लिंक करने की प्रक्रिया
आपके पास पैन और आधार कार्ड को लिंक करने का दो तरीका है। पहला SMS और दूसरा इनकम टैक्स की वेबसाइट।
1- अगर आप SMS के जरिए पैन और आधार लिंक करना चाहते हैं, तो आपको UIDPAN12 अंकों का आधार नंबर10 अंकों का पैन नंबर को 567678 या 56161 पर SMS करना होगा।
Bank Holidays Alert: आज से 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
वेबसाइट के जरिए ऐसे कर सकते हैं लिंक
आपको incometax.gov.in पर लाॅगइन करना होगा। वहां आप लिंक आधार पर क्लिक करेंगे तब एक नया टैब खुल जाएगा। जहां आपसे पैन और आधार से जुड़ी जानकारी मांगी जाएगी। प्रक्रिया पूरी करते ही आपका पैन आधार से जुड़ जाएगा।







