निजी इक्विटी फर्म कार्लाइल ग्रुप ने एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर ली है। इस खबर की वजह से मंगलवार को एसबीआई कार्ड्स के शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ गई।
कितने शेयर बेच रही कंपनी: जानकारी के मुताबिक कार्लाइल ग्रुप की ईकाई सीए रोवर होल्डिंग्स के पास 30 जून तक एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज में 6.5 फीसदी हिस्सेदारी थी। अब कंपनी एक ब्लॉक ट्रेड के माध्यम से लगभग 32 मिलियन शेयर, या कंपनी में 3.4% हिस्सेदारी बेचेगी। ये डील 443 मिलियन डॉलर या 3,267.2 करोड़ रुपए की है।
आपको बता दें कि एसबीआई कार्ड्स ने 1998 में जीई कैपिटल कॉर्प के साथ एक ज्वाइंट वेंचर के तौर पर परिचालन शुरू किया था। दिसंबर 2017 में, जीई कैपिटल ने अपनी 40 फीसदी हिस्सेदारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और कार्लाइल ग्रुप को बेच दी। इसके बाद कार्लाइल ग्रुप कई बार अपनी हिस्सेदारी बेच चुका है।
एफडीआई के लिए जल्द सिंगल विंडो सिस्टम, बढ़ेंगे रोजगार के मौके
एसबीआई कार्ड्स के शेयर का हाल: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को एसबीआई कार्ड्स के शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा गिरावट रही। शेयर का भाव लुढ़ककर 1025 रुपए के स्तर पर आ गया। मार्केट कैपिटल भी एक लाख करोड़ रुपए से कम हो गया है। कंपनी का मार्केट कैपिटल 96,575 करोड़ रुपए रह गया।







