फेस्टिव सीजन के लिए ई-कॉमर्स कंपनियों ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में एसबीआई कार्ड्स ने भी ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए तीन दिवसीय उत्सव ”दमदार दस (Dumdaar Dus)” की घोषणा की है। 

क्या है Dumdaar Dus: एसबीआई कार्ड्स ने कहा कि तीन दिवसीय मेगा शॉपिंग फेस्टिव ऑफर 3 अक्टूबर से शुरू होगा। इसके तहत ग्राहक कैशबैक का लाभ उठा सकेंगे। यह पेशकश सिर्फ एक या दो ई-कॉमर्स पोर्टल तक सीमित नहीं है। एसबीआई कार्ड से आप शॉपिंग करते हैं तो 10 फीसदी का कैशबैक मिलना तय है। कंपनी ने ऑनलाइन मर्चेंट ईएमआई ट्रांजैक्‍शंस पर भी यह ऑफर देने का ऐलान किया है।

ये कैशबैक मोबाइल फोन और एक्सेसरीज, टीवी और बड़े उपकरण, लैपटॉप-टैबलेट, होम फर्निशिंग, किचन अप्लायंसेज, फैशन और लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स, फिटनेस जैसे उत्पादों की खरीद पर मिलेगा।

सरकार लेकर आ रही एक और IPO, निवेशकों को मिलेगा कमाई का मौका!

एसबीआई कार्ड के प्रबंध निदेशक और सीईओ राम मोहन राव अमारा ने कहा, “एक अवधि के दौरान, हमने देखा है कि हमारे कार्डधारकों की बढ़ती संख्या पूरे देश में ऑनलाइन खरीदारी कर रही है।” उन्होंने यह भी कहा कि एसबीआई कार्ड का उद्देश्य कार्डधारकों को इस ऑफर के माध्यम से कहीं भी, कभी भी सुविधाजनक, निर्बाध और सुरक्षित भुगतान समाधान प्रदान करने की अपनी ब्रांड प्रतिबद्धता को दोहराना है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here