Sovereign Gold Bond : अगर आप गोल्ड में पैसा इंनेवेस्ट करना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत ही सुनहरा मौका आया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के जरिए कोई 9 से 13 अगस्त के बीच डिजिटल गोल्ड खरीद सकता है। सरकार की तरफ से तय गई कीमत के अनुसार प्रति ग्राम आपको 4,790 रुपये खर्च करने होंगे। 

प्रति ग्राम पाएं 50 रुपये की अतिरिक्त छूट 

वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को बयान में कहा कि सॉवरेन गोल्ड बांड योजना 2021-22 ..सीरीज की पांचवीं किस्त नौ अगस्त को खुलकर 13 अगस्त को बंद होगी। इसके निपटान की तिथि 17 अगस्त, 2021 रहेगी। अगर आप ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो आपको 50 रुपये प्रति ग्राम अतिरिक्त छूट मिलेगी। इससे पहले सीरीज चार के लिए निर्गम मूल्य 4,807 रुपये प्रति ग्राम था। यह 12 जुलाई को खुलकर 16 जुलाई को बंद हुआ था।

आयकर विभाग ने टैक्सपेयर्स को लौटाए 45,896 करोड़ रुपये, रिफंड ना आने की ये हो सकती है वजह 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों की साॅवरेन गोल्ड बाॅन्ड की 6 खासियतें बताई हैं। 

तरलता: बॉन्ड जारी होने के पखवाड़े के भीतर स्टॉक एक्सचेंजों पर तरलता के अधीन हो जाते हैं।

रिटर्न की गारंटी: इसकी सबसे खास बात होती है कि निवेशक को सोने के भाव बढ़ने का लाभ तो मिलता ही है। साथ ही उन्हें इन्वेस्टमेंट रकम पर 2.5 फीसदी का गारंटीड फिक्स्ड ​इंटरेस्ट भी मिलता है।
 
Tax में छूट: इस पर तीन साल के बाद लांग टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगेगा (मैच्योरिटी तक रखने पर कैपिटल गेन टैक्स नहीं लगेगा) 

लोन की सुविधा: वहीं इसका लोन के लिए  इसका उपयोग कर सकते हैं। इन बॉन्ड्स की अवधि 8 साल की होती है और 5वें साल के बाद ही प्रीमैच्योर विड्रॉल किया जा सकता है। 

GST और मेकिंग चार्ज से छूट : फिजिकल गोल्ड की तरह जीएसटी और मेकिंग चार्ज से छुट्टी। 

स्टोरेज की समस्या से मुक्ति: डिजिटल गोल्ड की रख रखाव की समस्या से भी जूझना नहीं पड़ता है।

Aadhaar Card: बच्चों का आधार कार्ड बनवाते समय रखें इन बातों का ध्यान 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here