इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन 31 दिसंबर है। इस अवधि तक रिटर्न नहीं फाइल करने पर आपको जुर्माना भी देना पड़ सकता है। अगर आपने अब तक रिटर्न फाइन नहीं की है तो भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के योनो ऐप की मदद ले सकते हैं। SBI के योनो ऐप पर फ्री में आईटीआर फाइल कर सकते हैं। SBI ने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी है।
एसबीआई ने ट्वीट में बताया है, ” अपने माता-पिता के लिए स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम का भुगतान किए बिना 80D कटौती का लाभ उठाएं। बस योनो में लॉगइन करें और टैक्स2विन के साथ अपना आईटीआर मुफ्त में दाखिल करें।” आपको बता दें कि आयकर अधिनियम की धारा 80डी के तहत माता-पिता के स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम का भुगतान किए बगैर भी आप टैक्स छूट ले सकते हैं।
एसबीआई के जो ग्राहक योनो ऐप के माध्यम से आईटीआर दाखिल करने में रुचि रखते हैं, उन्हें कुछ डॉक्युमेंट देने की जरूरत होगी। आईटीआर फाइल करते वक्त 5 जरूरी डॉक्युमेंट- पैन कार्ड, आधार कार्ड, फॉर्म 16, टैक्स डिडक्शन डिटेल, इंटरेस्ट इनकम सर्टिफिकेट की जरूरत होगी। टैक्स सेविंग के लिए इन्वेस्टमेंट प्रूफ की जरूरत है। वहीं, 199 रुपये के शुरुआती कीमत पर सीए की सर्विस भी ले सकते हैं।
कैसे कर सकते हैं फाइल:
-एसबीआई के ग्राहक को YONO ऐप पर लॉग इन करना होगा।
-एसबीआई के योनो ऐप पर शॉप एंड ऑर्डर कैटेगरी में जाएं।
– इसके बाद टैक्स एंड इन्वेस्टमेंट कैटेगरी पर विजिट करना होगा।
-अब एक नया टैब खुलेगा, वो Tax2Win का होगा।
– यहीं पर आप मांगी गई जानकारियां देकर आयकर रिटर्न फाइल कर सकते हैं।







