SBI YONO Lite App Latest Update: अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के अकाउंट होल्डर हैं तो आपके लिए बड़ी अपडेट है। बैंक ने अपने SBI YONO LITE को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए कई बदलाव किए हैं। आज के दौर में जब डिजिटल फ्राॅड पहले की तुलना में काफी बढ़ गया है। ऐसे में ग्राहकों को डिजिटल फ्राॅड से बचाया जा सके इसके लिए SBI ने ये बदलाव किए हैं। आइए जानते हैं कि ये बदलाव क्या हैं और आपको इसका लाभ उठाने के लिए क्या करना होगा।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से ट्वीट करते लिखा गया, ‘अब SBI के साथ ऑनलाइन बैंकिंग पहले से ज्यादा भी सुरक्षित हो गया है। लेटेस्ट YONO Lite App डाउनलोड करें।’
ये सिम बाइंडिंग फीचर्स क्या है
यह एक नई टेक्नालॉजी है। इसके जरिए एक रजिस्टर्ड मोबाइल से सिर्फ एक डिवाइस में ही लाॅगइन किया जा सकता है। जिससे ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा पहले से और सुरक्षित हो गई है। इसका फायदा उठाने के लिए मौजूदा ग्राहको अपना App अपडेट करना होगा। इसके अलावा वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की प्रक्रिया भी इसके जरिए पूरी करनी होगी।
SBI YONO Lite App रजिस्ट्रेशन प्रोसेस (Android यूजर्स के लिए)
प्ले स्टोर से SBI YONO Lite App एप को डाउनलोड करें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर जिसमें लगा हो उसे (SIM-1 SIM-2) में सिलेक्ट करें। सिंगल सिम की स्थिति में आपको कोई भी सिम सिलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको एक मैसेज स्क्रीन पर दिखेगा। Proceed पर क्लिक करते ही एक कोड SMS के जरिए जाएगा। याद रखें SMS लिए आपको शुल्क देना होगा।
इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन स्क्रीन पर नाम और पासवर्ड लिखने के बाद REGISTER पर क्लिक करें। टर्म एंड कंडीशन्स को एक्सेप्ट करने के बाद OK बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद आपको एक एक्टिवेशन कोड जाएगा। यह एक्टिवेशन कोड 30 मिनट के लिए ही एक्टिवेट रहेगा। इस कोड को एप में लिखने के बाद एक्टिवेशन की प्रक्रिया पूरी करें। यूजर्स अब YONO Lite App का उपयोग कर पाएंगे।
त्योहारी सीजन में आपकी कटोरी की दाल हो सकती है पतली, ये है इसकी बड़ी वजह
iOS के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
एप स्टोर से SBI YONO Lite App डाउनलोड करें। इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक मैसेज डिस्प्ले करेगा।
Proceed बटन पर क्लिक करें। इसके बाद कोड अपने प्री डिफाइन्ड नंबर के जरिए ऑटो फिल हो जाएगा। इसके बाद यूजर्स को 30 सेकेंड के अंदर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS भेजना होगा।
इसके बाद कस्टमर अपना नाम और पासवर्ड लिखकर REGISTER पर क्लिक करें। टर्म एंड कंडीशन्स को एक्सेप्ट करें।
एक एक्टिवेशन कोड भेजा जाएगा, जिसे एप में अपडेट करें। इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद iOS कस्टमर भी इसका लाभ उठा पाएंगे।







