अगर आप सोना में करने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। क्योंकि वित्‍त वर्ष 2021-2022 के लिए सरकार ने सॉवेरन गोल्‍ड बॉन्‍ड स्‍कीम पहली किस्त (Sovereign Gold Bond Scheme) की बिक्री शुरू कर दी है। इस स्कीम के तहत आप 4,727 रुपये में प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। जो मार्केट में सोने के दाम से सस्ती है। इसके साथ ही गोल्ड बॉन्ड की खरीद पर सरकार निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। ऐसे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने भी अपने ग्राहकों को इस बॉन्‍ड में लगाने मौका देते हुए पूरा प्रोसेस बताया है। 

SBI ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि यहां एक सुनहरा अवसर है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने का। इसके साथ ही बैंक ने इस बॉन्‍ड में निवेश करने के 6 कारण भी बताएं हैं। एसबीआई ग्राहक घर बैठे इस बॉन्‍ड में निवेश कर सकते हैं। बता दें कि 21 मई 2021 तक ही आप इस बॉन्‍ड में इन्वेस्ट कर सकते है। तो आइए जानते हैं ऑनलाइन गोल्ड बांड खरीदने का प्रोसेस: 

 

ये भी पढ़ें:- अडाणी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनने के बेहद करीब, चीनी अरबपति को छोड़ा पीछे, अब मुकेश अंबानी की बारी

 

ऐसे खरीदें SBI से सस्ते में गोल्ड 
>> इसके लिए सबसे पहले अपने एसबीआई नेट बैंकिंग अकाउंट को लॉग इन करें।
>> ई-सर्विसेज पर क्लिक करें और ‘सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड’ पर जाएं।
>> ‘नियम और शर्तें’ पर टिक करे और ‘Procees’ पर क्लिक करें।
>> इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें। यह रजिस्ट्रेशन सिर्फ एक बार ही किया जाता है।
>> अब सबमिट पर क्लिक करें
>> अब कितनी क्वांटिटी में आप सोना खरीदना चाहते हैं ये भरें और किसको इसमें नॉमिनी बनना चाहते हैं इस बारे में डिटेल्स दें।
>> अब बस ‘सबमिट’ पर क्लिक कर दें। 

 

ये भी पढ़ें:- पैसे की तंगी से गिरवी सोना बेचने का संकट, कई बैंक नीलामी की कर रहे हैं तैयारी

 

मिनिमम एक ग्राम सोना खरीद सकेंगे
योजना के तहत आम निवेशक मिनिमम एक ग्राम सोना और अधिकतम चार किलो ग्राम सोना का निवेश कर सकते हैं। इसकी निवेश अवधि आठ वर्ष है, जिसमें पांचवे साल के बाद निकलने का विकल्प भी है।

यहां से भी खरीद सकते हैं गोल्ड बांड 
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सभी बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), नामित डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों (Stock Exchanges), नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड (BSE) के माध्यम से बेचे जाते हैं। स्मॉल फाइनेंस बैंक (Small Finance Bank) और पेमेंट बैंकों (Payment Bank) को सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड बेचने की अनुमति नहीं होती है।

संबंधित खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here