ऑनलाइन को पेमेंट को ध्यान देते हुए इंडियन नेवी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भारत के सबसे बड़े विमान वाहक आईएनएस-विक्रमादित्य पर NAV-eCash कार्ड लॉन्च किया है। कार्ड के लाॅन्चिंग के मौके पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर (रिटेल और डिजिटल) सीएस सेट्टी और वेस्टर्न नावल कमांड के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल सीएस सेट्टी भी मौजूद रहे। आइए जानते इस कार्ड की खूबियां – 

यह भी पढ़ें: आपका आधार कार्ड नकली तो नहीं? ऐसे घर बैठे फटाफट करें चेक

अमूमन देखा जाता है कि जब जहाज समुद्र में होता है तब पैसे के भुगतान करने में लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ये कार्ड लोगों की इस समस्या को दूर कर देगा और लोग ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों ही मोड में पेमेंट कर सकेंगे। SBI की तरफ से जारी किए बयान में कहा गया है कि यह डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने में काफी कारगर साबित होगा। 

इस कार्ड को लाॅन्च करने की पीछे की इंडियन नेवी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सोच है कि लोगों को यात्रा के दौरान कम से कम कैश रखना पड़े। इस कार्ड के लाॅन्च होने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि लोग अब कैश के बजाए इस कार्ड के जरिए भुगतान करेंगे। जिससे उनकी कैश पर से निर्भरता कम होगी। 

यह भी पढ़ें: हर दिन 200 रुपए की बचत, 5 साल बाद 5 लाख रुपए मिलने की है गारंटी

कार्ड के लाॅन्चिंग के मौके पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर (रिटेल और डिजिटल) सीएस सेट्टी ने कहा कि आर्म्ड फोर्स के साथ जुड़कर काम करना बड़े ही गर्व की बात है। इस कार्ड के पीछे की हमारी सोच है कि लोगों सुरक्षित, सुविधाजनक पेमेंट सिस्टम प्रदान किया जाए। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here