टैक्स जमा करने की आखिरी तारीख नजदीक है। ऐसे में टैक्स पेयर्स छूट लेने के लिए इन्वेस्टमेंट की तरफ ध्यान दे रहे हैं। आज के दौर में भी फिक्सड डिपाॅजिट (एफडी) एक पसंदीदा इन्वेस्टमेंट बना हुआ है। इसका एक बड़ा कारण इसपर मिलने वाला रिटर्न है। लेकिन फिक्सड डिपाॅजिट के साथ समस्या है कि आप बैंक को एक निश्चित समय के लिए अपना पैसा दे देते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मल्टी ऑप्शन डिपाॅजिट स्कीम (MODS) एक तरह का फिक्सड डिपाॅजिट स्कीम है, जहां आप जरूरत के समय 1000 के गुणा में पैसा निकाल सकेंगे। आइए जानते हैं मल्टी ऑप्शन डिपाॅजिट स्कीम के दस बड़े फायदे :- 

PM Kisan की 8वीं किस्त अगर चाहते हैं मिले तो फौरन कर लें यह काम, साथ में देखें पूरे गांव की लिस्ट

1- कम से कम 10,00 रुपये के साथ आप इसकी शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद आपको 1000 रुपये की किश्त देनी होगी। 

2- मैक्सिम टर्म डिपाॅजिट के लिए को लिमिट नहीं रखी गई है। 

3-  SBI एफडी की तरह यहां भी ब्याज दर 2.9% से 5.9% रहेगी। यह दरें 8 जनवरी 2021 से प्रभावी हैं। 

कम समय में दोगुना करना चाहते हैं पैसा तो पहले पढ़ें यह खबर

4- मल्टी ऑप्शन डिपाॅजिट स्कीम कम से कम 1 साल और अधिक से अधिक 5 साल के लिए खोला जा सकता है। 

5- इस इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत है कि आप समय से पहले पैसा निकाल सकते हैं। 5 लाख तक के एफडी पर अगर आप समय से पहले पैसा निकालते हैं तो आप पर  0.50% की पेनाल्टी लगेगी। और 5 लाख से 1 करोड़ के बीच की एफडी पर यह पेनाल्टी एक परसेंट होगी। 7 दिन से कम के डिपाॅजिट पर कोई ब्याज नहीं दिया जाता है। 

15 और 16 मार्च हड़ताल के कारण बंद रहेंगे बैंक, पहले निपटा लें काम 

6- अकेले व्यक्ति, ज्वाइंट, माइनर, फर्म, कंपनी, लोकल बाॅडी कोई भी इसमें इन्वेस्ट कर सकता है। 

7- टीडीएस डिडक्शन यहां भी लागू रहेगा। 

8- लोन की भी सुविधा भी MODS पर उपलब्ध रहेगी। 

9- आप इस एकाउंट में किसी को नाॅमीनेट भी कर पाएंगे।

10- ब्रांच और एसबीआई वेबसाइट के जरिए इसे खोला जा सकता है। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here