Pehla Kadam Pehli Udaan Scheme: हर कोई चाहता है कि उनके बच्चे पैसों की अहमियत को समझें और बचपन से ही बचत करना सीखें। अब ऐसा ही एक खास स्कीम SBI ने, जिसे छोटे बच्चों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। SBI ‘पहला कदम पहली उड़ान’ (Pehla Kadam Pehli Udaan) की सबसे बड़ी खासियत है कि इस स्कीम में 1 से 10 साल के बच्चों को अलग सुविधाएं मिल रही हैं तो वहीं, 10 साल अधिक उम्र का बच्चों को अलग सुविधाएं दी जा रही हैं। आइए जानते हैं इस स्कीम से जुड़ी खास बातें-
पहला कदम बचत खाता (Pehla Kadam Saving Scheme)
इस खाते को मां-पिता या अभिभावक अपने बच्चों के नाम संयुक्त खोल सकते हैं। लेकिन, इसके साथ ही बच्चे इसका संचालन खुद भी कर सकते हैं। मोबाइल बैकिंग की सुविधा के साथ इस अकाउंट पर एटीएम भी इश्यू होगा। आज के समय को ध्यान में रखते हुए इसके जरिए सभी प्रकार के बिल का भुगतान संभव है। इस खाते से रोजाना 5,000 रुपये का निकाला जा सकता है। साथ ही खाता धारक को एक्सीडेंटल कवर भी उपलब्ध रहता है।
सरकार ने बदल दिए पेंशन के नियम, बैंक कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी राहत
पहली उड़ान बचत खाता (Pehli Udaan Saving Scheme)
ऐसे बच्चे जिनकी उम्र 10 से अधिक है और वो अपना हस्ताक्षर करने में सक्षम हैं। ऐसे सभी लोगों का खाता इस स्कीम के जरिए खोला जा सकता है। लेकिन इसमें ध्यान रखना है कि इस स्कीम की उम्र सीमा 18 साल है। यानी 18 साल से अधिक उम्र के लोग इसका लाभ नहीं उठा सकते हैं। इस खाते पर एटीएम के साथ-साथ चेकबुक की भी सुविधा मिलती है। यहां भी अकाउंट होल्डर 5,000 रुपये रोजाना निकाल सकता है। वहीं, 2000 रुपये दूसरों को भेजने की छूट रहती है।







