आज के समय डिजिटल फ्राॅड पहले की अपेक्षा काफी बढ़ गया है ऐसे में अगर आप आपका एटीएम कार्ड खो जाता है तो उसे जल्द से जल्द ब्लाॅक करवा दें। कई बार देखा गया है कि थोड़ी सी लापरवाही की वजह भारी नुकसान उठाना पड़ता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों अपने ग्राहकों को कई तरह की सुविधाएं देता है जिससे वह आसानी से अपना कार्ड ब्लाॅक करवा सकेंगे। आइए जानते हैं कैसें एसबीआई के डेबिट कार्ड को ब्लॉक करा सकते हैं। 

यह भी पढ़ेंः कोरोना काल में गंवा दी है नौकरी? तीन महीने की सैलरी देगी मोदी सरकार

कार्ड को ब्लाॅक करने का स्टेप बाय स्टेप समझें पूरा तरीका 

1- टोल फ्री नम्बर 1800-11-22-11/1800-425-3800 पर काल करें। 

2- इसके बाद जीरो प्रेस करें। 

3- अगर आप रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कार्ड नंबर का उपयोग कर रहे हैं तो एक प्रेस करें। लेकिन अगर आप रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और अकाउंट नंबर के जरिए कार्ड ब्लाॅक करवाना चाहते हैं तो 2 प्रेस करें। 

4- अगर आप 1 सिलेक्ट किए हैं तो मोबाइल नंबर और ATM कार्ड के अंतिम पांच नंबर लिखें। इसके बाद प्रेस एक करके कन्फर्म करें। इसके बाद प्रेस 2 करें और ATM का अंतिम पांच डिजिट लिखें। 

5- कार्ड ब्लाॅक होने की जानकारी आपको SMS के जरिए मिल जाएगी। 

रिप्लेसमेंट के फाॅलो करें ये Steps 

1- अगर आप अपने कार्ड का रिप्लेसमेंट चाहते हैं तो प्रेस 1 करें। 

2- डिजिट 7 दबाएं Previous Menu के लिए। 

3- डिजिट 8 दबाएं Main Menu के लिए

4- अपनी जन्म तिथि लिखें, इसके बाद कार्ड आपके एड्रेस पर भेज दिया जाएगा। 

5- डिजिट एक दबाकर प्रक्रिया को कंन्फर्म करें। 

यह भी पढ़ेंः EPFO : भूल गए हैं UAN, घर बैठे ऐसे करें आसानी से पता

इसके अलावा अगर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और अकाउंट नंबर के जरिए कार्ड ब्लाॅक करवाया जा सकता है और रिप्लेसमेंट लिया जा सकता है। जानें इसके लिए क्या है प्रक्रिया 

1- डिजिट दो दबाएं, जिस अकाउंट का कार्ड ब्लाॅक करवाना है उस अकाउंट का अंतिम 5 डिजिट लिखें। 

2- जानकारी कंफर्म करने के लिए एक दबाएं। 

3- इसके दो दबाएं और अकाउंट का अंतिम 5 डिजिट फिर से लिखें। 

4- इसके बाद एक दबाकर कंफर्म करें। आपके कार्ड को ब्लाॅक करने की जानकारी आपको SMS के जरिए मिल जाएगी। 

Replacement के फाॅलो करें ये Steps

1- अगर आप अपने कार्ड का रिप्लेसमेंट चाहते हैं तो प्रेस 1 करें। 

2- डिजिट 7 दबाएं Previous Menu के लिए। 

3- डिजिट 8 दबाएं Main Menu के लिए

4- इसके बाद 1 दबाकर रिप्लेसमेंट कार्ड के लिए अप्लाई करें। 

5- अपनी जन्म तिथि लिखें और कन्फर्म करें। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here