भारत के सभी टाॅप बैंक ग्राहकों को एफडी में निवेश करने का विकल्प देते हैं। इसकी बड़ी वजह यह है कि आज के समय में भी फिक्सड डिपाॅजिट एक लोकप्रिय इन्वेस्टमेंट लोकेशन बना हुआ है। ग्राहकों के इस विश्वास की वजह एफडी पर मिलने वाला शानदार रिटर्न और पैसे की सिक्योरिटी है। ऐसे में अगर आप भी एफडी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो हम आपका काम थोड़ा आसान बना देते हैं। आइए जानते हैं कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और पोस्ट ऑफिस टर्म डिपाॅजिट (Post Office) में कहां सबसे बेहतर रिटर्न मिल रहा है।
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपाॅजिट या पोस्ट ऑफिस टर्म डिपाॅजिट स्कीम
पोस्ट ऑफिस टर्म डिपाॅजिट स्कीम भी बैंक एफडी की तरह ही होते हैं। पोस्ट ऑफिस टर्म डिपाॅजिट में कोई भी निवेशक एक साल से 5 साल तक निवेश कर सकता है। आइए जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस टर्म डिपाॅजिट पर कितना रिटर्न मिलेगा-
1 साल के टर्म डिपाॅजिट पर – 5.5%
2 साल के टर्म डिपाॅजिट पर – 5.5%
3 साल के टर्म डिपाॅजिट पर – 5.5%
5 साल के टर्म डिपाॅजिट पर – 6.7 %
यह भी पढ़ेंः दिवाली से पहले सरकार की भरी जेब, अक्टूबर में हुआ रिकाॅर्ड GST कलेक्शन
SBI फिक्सड डिपाॅजिट
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को एफडी में निवेश करने के लिए 7 दिन से 10 साल तक का विकल्प देता है। समय के आधार पर ही ब्याज दर भी तय होती है। आइए जानते हैं SBI की ब्याज दर
7 से 45 दिन- 2.9%
46 दिन से 179 दिन – 3.9%
180 दिन से 210 दिन – 4.4%
211 दिन या उससे अधिक लेकिन एक साल से कम – 4.4%
1 साल या उससे अधिक लेकिन 2 साल से कम – 5%
2 साल या उससे अधिक लेकिन 3 साल से कम – 5.1%
3 साल या उससे अधिक लेकिन 5 साल से कम – 5.3%
5 साल से दस साल तक – 5.4%







