अगर आपको इमरजेंसी में तत्काल पैसे की जरूरत है और आप एसबीआई के ग्राहक हैं तो इस बैंक से अब केवल चार क्लिक में प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा चौबीसों घंटे उपलब्ध है। यानी आपको दिन या रात किसी भी वक्त पैसे की जरूरत है तो आप पर्सनल लोन के इस तरीके से आवेदन कर सकते हैं…
यह भी पढ़ें: Gold Price Latest: सोने-चांदी के रेट में बदलाव, 43937 रुपये पर आया 22 कैरेट गोल्ड का भाव
- स्टेप-1: सबसे पहले YONO ऐप पर लॉगिन करें
- स्टेप-2: अभी लाभ उठाएं (Click on Avail Now) पर क्लिक करें
- स्टेप-3: लोन की रकम और अवधि चुनें
- स्टेप- 4: पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें
किसे मिलेगा यह लोन
लोन किसे मिल सकता है, इसके लिए आपको 567676 पर “PAPL
कितना है ब्याज और इसकी विशेषताएं क्या हैं
- लोन सबसे कम ब्याज दर 9.60% से शुरू है
- Festive Offer: 31 जनवरी 2022 तक प्रोसेसिंग चार्ज में 100% छूट। यानी कोई फीस नहीं लेगी।
- केवल 4 क्लिक में लोन की प्रोसिसिंग और पैसा आपके खाते में
- इसके लिए कोई भौतिक दस्तावेज की जरूरत नहीं
- योनो के माध्यम से 247 उपलब्धता
- बैंक शाखा में जाने की भी जरूरत नहीं।
पिछले महीने SBI ने YONO पर प्री-अप्रूव्ड टू-व्हीलर लोन ‘SBI Easy Ride’ लॉन्च किया था। यह ऋण भी बैंक शाखा में आए बिना योनो ऐप के माध्यम से एंड-टू-एंड पेपरलेस प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।







