SBI vs HDFC Bank vs ICICI Bank vs BOB: कोविड-19 की दूसरी लहर को ध्यान में रखते हुए बैंको ने एक बार फिर से स्पेशल एफडी स्कीम की डेडलाइन 30 सितंबर तक बढ़ा दी है। यह स्पेशल एफडी स्कीम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और आईसीआईसीआई बैंक ने शुरू किया था। कोविड-19 महामारी की वजह से फिक्सड डिपाॅजिट की दरों में कटौती देखी गई थी। जिसके बाद मई 2020 में स्पेशल एफडी स्कीम की शुरुआत की गई जिससे सीनियर सिटीजन की इनकम प्रभावित ना हो। आइए जानते हैं कि कहां इनवेस्टमेंट करना सबसे ज्यादा फायदेमंद रहेगा। 

पीएम किसान: करीब 2 करोड़ किसानों का पेमेंट राज्य सरकारों ने रोका, फौरन चेक करें लिस्ट, कहीं इसमें आपका नाम तो नहीं

SBI स्पेशल FD इंटरेस्ट रेट 

भारत के सबसे बड़े बैंक ने ‘We Care’ नाम से इस स्पेशल स्कीम की शुरुआत की थी। इस स्कीम के जरिए सीनियर सिटीजन को 5 साल और उससे अधिक समय के लिए एफडी करने पर 30 बीपीएस प्वाइंट अतिरिक्त मिलता है। यह पहले से  मिलने वाले 50 बीपीएस प्वाइंट के इतर होता है। अगर दोनों को जोड़ दें तो सामान्य एफडी की तुलना में सीनियर सिटीजन को 0.80 बीपीएस प्वाइंट अतिरिक्त मिलता है। 

मौजूदा समय में एसबीआई की तरफ से 5 साल और उससे अधिक के सभ्य के एफडी पर 5.40% की ब्याज दर दी जा रही है। वहीं, सीनियर सिटीजन को 5.40+0.50+0.30 = 6.20% की ब्याज दर मिल रही है। नई दरें 9 जनवरी 2021 से लागू हैं।

CNG-PNG Price: दिल्ली के बाद मुंबई में भी सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में इजाफा, जानें नया रेट

HDFC बैंक स्पेशल FD रेट

HDFC बैंक ने स्पशेल एफडी स्कीम को एचडीएफसी सीनियर सिटीजन केयर नाम से शुरू किया है। बैंक सीनियर सिटीजन को अतिरिक्त 25 बीपीएस प्वाइंट ऑफर कर रहा है। यह मौजूदा 50 बीपीएस से अलग होगा। इन दोनों को अगर जोड़कर देखा जाए तो 0.75% अधिक ब्याज इस स्कीम के जरिए सीनियर सिटीजन को मिल रहा है।  

21 मई 2021 को बैंक की तरफ से जारी की गई नई ब्याज दरों के मुताबिक 5 साल और उससे अधिक के एफडी पर सीनियर सिटीजन को 6.25% की ब्याज दर मिलेगी। सामान्य व्यक्तियों को एफडी पर ब्याज दर 5.50% मिलता है। 

ICICI Bank स्पेशल FD रेट 

सीनियर सिटीजन को ध्यान में रखकर रखकर आईसीआईसीआई बैंक ने आईसीआईसीआई बैंक गोल्डन ईयर एफडी की शुरुआत की। इस स्कीम के जरिए सीनियर सिटीजन को अतिरिक्त 80 बीपीएस प्वाइंट दिया जा रहा है। मौजूदा समय में बैंक 60 साल से कम उम्र के लोगों को 5 साल या उससे अधिक समय के एफडी पर 5.50%  की ब्याज दर मिल रही है। ऐसे में इस स्पेशल फिक्सड डिपाॅजिट स्कीम के जरिए सीनियर सिटीजन 30 सितंबर तक अतिरिक्त 0.80% की ब्याज दर का लाभ उठा सकते है। इसको जोड़ने पर ब्याज दर 6.30% तक पहुंच गया है। 

ICICI, Kotak Mahindra और Airtel Payement Bank ने लाॅन्च किया नया पेमेंट मोड, दूसरों को पैसा भेजना हुआ आसान 

बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशल एफडी 

बैंक ऑफ बड़ौदा सीनियर सिटीजन को इस समय 6.25 प्रतिशत ब्याज दर दे रहा है। बैंक की यह नई ब्याज दरें 16 नवंबर 2020 से लागू हैं। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here