इस समय होम लोन पिछले कई सालों की तुलना में काफी सस्ते हैं। रियल एस्टेट के बिजनेस को गहरा धक्का लगा है। जिसके कारण मकान पहले की अपेक्षा काफी सस्ते हुए हैं। ऐसे में इस मौके को देखते हुए देश की दो बड़ी बैंकों ने 31 मार्च तक अपने होम लोन की दरों में छूट दिया है। ऐसे में जो भी इस समय होम लेना चाहता है उनके लिए यह अच्छा मौका है। आइए एक नजर डालते हैं दोनों बैंको की दरों पर – 

PM Kisan की 8वीं किस्त अगर चाहते हैं मिले तो फौरन कर लें यह काम, साथ में देखें पूरे गांव की लिस्ट

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों के लिए होम लोन पर मिलने वाले ब्याज को 31 मार्च तक के लिए कम कर दिया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रियायतें सिबिल स्कोर से सीधे जुड़ी हुई हैं। 75 लाख रुपये तक का होम लोन 6.70% से शुरू हो रहा है। वहीं 75 लाख के ऊपर यह होम लोन 6.75% से शुरू होगा। अगर आप योनो ऐप यूज करेंगे तो आपको 5 बीपीएस की छूट इंटरेस्ट रेट पर मिलेगी। इस समय प्रोसेसिंग फीस पर भी 100 प्रतिशत की छूट मिली हुई है। 

15 और 16 मार्च हड़ताल के कारण बंद रहेंगे बैंक, पहले निपटा लें काम 

वही अगर आईसीआईसीआई बैंक की बात करें, तो यह प्राइवेट बैंक पिछले दस सालों में सबसे सस्ता होम लोन दे रहा है। 5 मार्च से जारी होम लोन की दरों के अनुसार 75 लाख तक के होम लोन पर 6.70% का इंटरेस्ट रेट होगा, वहीं 75 लाख से अधिक पर यह इंटरेस्ट रेट 6.75% होगा। यह ऑफर 31 मार्च तक लागू रहेगा। 31 मार्च को इस साल का फाइंनेशियल ईयर समाप्त होगा। ऐसे में होम लोन में इंवेस्ट करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here