देश के सबस बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने यूनिक शॉपिंग कार्निवल योनो सुपर सेविंग डेज (YONO Super Saving Days) को लॉन्च किया है। आज चार मार्च से शुरू हो रहा चार दिवसीय शॉपिंग कार्निवल 7 मार्च रविवार तक चलेगा। इस कार्निवल में एसबीआई बैंकिंग और लाइफस्टाइल वेबसाइट पर योनो के यूजर्स के लिए आकर्षक डिस्काउंट और कैशबैक दे रहा है।

 

 

एसबीआई द्वारा योनो सुपर सेविंग डेज सेल योनो यूजर्स को काफी पसंद किया जिसके कारण इसे दूसरी बार शुरू किया गया। इससे पहले ये शॉपिंग कार्निवल 4 से 7 फरवरी को चलाया गया था और तब ट्रांजेक्शन में काफी वॉल्यूम देखने को मिला था।

आज से शुरू हुए शॉपिंग कार्निवल में यात्रा, आतिथ्य, स्वास्थ्य, परिधानों और ऑनलाइन शॉपिंग सहित प्रमुख श्रेणियों में बेहद आकर्षक ऑफर दिये जा रहे हैं। इस शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान अपने 36 मिलियन से अधिक यूजर्स को शानदार खरीदारी का मौका देने के लिए योनो ने अमेजन, अपोलो, ईज माई ट्रिप, ओयो, वेदांतू और रेमंड को शामिल किया है। ग्राहक होटल बुकिंग, फ़्लाइट बुकिंग और कपड़ों, स्वास्थ्य सर्विस पर  50 फीसद तक छूट प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही अमेजन पर अतिरिक्त 7.5 फीसदी कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं।
 

दो दिन के बैंक हड़ताल से कितना प्रभावित होगा काम-काज? जानें 10 बड़ी बातें

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here