Farmers Protest News: करनाल के एसडीएम के किसानों के ‘सिर फोड़ने’ वाले बयान पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है कि एसडीएम ने जिन शब्दों का चुनाव किया वो गलत था, लेकिन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती ज़रूरी थी. 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मनोहर लाल खट्टर ने कहा, “लोकतंत्र की व्यवस्था को बहाल करना प्रशासन और शासन की ज़िम्मेदारी होती है. तो आखिर किसी को हमारी मीटिंग का विरोध करने का क्या अधिकारी है, कोई अधिकार नहीं है. बल्कि आंदोलनकारियों और प्रशासन के बीच एक समझौता हुआ था, कि हम जो अपना प्रदर्शन करेंगे लोकतांत्रिक तरीके से करेंगे.”

सीएम खट्टर ने कहा, “इसमें उन्हें नारे लगाने की छूट है, काले झंडे दिखाने की छूट है, लेकिन किसी का रास्ता रोकना, या किसी के काम में व्यवधान डालना, ये उसमें कहीं नहीं है. ये समझौता हो चुका था, फिर भी लगातार कर ही रहे हैं. इसके बाद ये घटना होना कि हम किसी को जाने नहीं देंगे वहां.”

नीतीश कुमार की ‘पीएम उम्मीदवारी’ पर केसी त्यागी बोले- उनमें योग्यता है लेकिन नरेंद्र मोदी उम्मीदवार हैं और रहेंगे

राज की बातः तालिबान ने रखी भारत के सामने मान्यता देने की मांग, जानें क्या है देश का रुख



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here