सेंसेक्स 133.14 अंक की बढ़त के साथ 47,746.22 अंक के नए उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 49.35 अंक के लाभ से 13,981.95 अंक पर।
आज सुबह प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में पिछले पांच कारोबारी सत्रों में तेजी के बाद बुधवार को बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में मुनाफा वसूली के चलते गिरावट हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ खुला लेकिन यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी और सूचकांक 102.99 अंक या 0.22 प्रतिशत घटकर 47,510.09 अंक पर आ गया। 27.45 अंक या 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 13,905.15 पर था। निफ्टी 10.75 अंक बढ़कर 13,943.35 पर खुला था।







