भारत-चीन के बीच बढ़ते तनाव के बीच शेयर बाजार में गिरावट नजर आई। शुरुआत में सेंसेक्स में खुलने पर इसमें करीब 200 अंकों की गिरावट थी लेकिन फिर इसमें सुधार आया। अभी सेंसेक्स 81.43 अंकों की तेजी के साथ 38,498.66 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
कल वैश्विक बाजारों से मिले जुले संकेतों के बीच घरेलू बाजारों में निवेशकों ने सतर्कता के साथ कारोबार करते हुये सोमवार को आईटी और एफएमसीजी शेयरों में लिवाली का जोर रहा। दिन के उतार चढ़ाव भरे कारोबार के सेसेक्स 60 अंक ऊपर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी समाप्ति पर 11,350 अंक से ऊपर रहा। सेंसेक्स कल 60.05 अंक यानी 0.16 प्रतिशत बढ़कर 38,417.23 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार एनएसई का निफ्टी सूचकांक 21.20 अंक यानी 0.19 प्रतिशत बढ़कर 11,355.05 अंक पर बंद हुआ।







