Share Market: एक फरवरी को देश का बजट पेश होने के बाद से शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है. आज सेंसेक्स पहली बार 51 हजार के पार पहुंच गया है. वहीं निफ्टी ने भी 15 हजार के आंकड़े को छू लिया है. कल सेंसेक्स बीते सत्र से 358.54 अंकों यानी 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 50 हजार 614.29 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 105.70 अंकों यानी 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 14 हजार 895.65 पर बंद हुआ था.

निफ्टी 150 अंकों के उछाल के साथ 15,000 अंक के आसपास

एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 400 अंकों की बढ़त के साथ 51 हजार के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 150 अंकों के उछाल के साथ 15,000 अंक के आसपास है.  व्यक्तिगत शेयरों की बात करें तो भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने दिसंबर तिमाही के बाद 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. इसके अलावा इंडसइंड बैंक (4% तक), कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी (प्रत्येक 1% तक) ने भी सूचकांकों को ऊपर उठाने में मदद की है.

आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों की घोषणा आज

आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों की घोषणा आज होगी. जानकार बताते हैं कि आरबीआई द्वारा प्रमुख ब्याज दरों में फिर कोई बदलाव नहीं करने की उम्मीदों से बाजार में तेजी का रुख बना रहा. हालांकि जानकारों का यह भी कहना है कि मुनाफावसूली हावी होने के कारण घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी आई. पिछले सत्र में संसद और निफ्टी दोनों ने ऐतिहासिक ऊंचाई को छुआ था.

यह भी पढ़ें-

Exclusive: एयरफोर्स चीफ भदौरिया बोले- तेजस बनेगा वायुसेना की बैकबोन, स्वदेशी क्षमताएं बेहद जरूरी

बढ़ती महंगाई पर शिवसेना का केंद्र पर हमला, कहा- जनता की जेब से पैसे क्यों छीन रही है सरकार?



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here