आज गुरुवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 14.61 अंकों की बढ़त के साथ 44,632.65 और निफ्टी 20.15 अंकों की तेजी के साथ 13,133.90 के स्तर पर बंद हुआ।

आज सुबह सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 300 अंकों से अधिक की तेजी हुई, जिसके साथ ही सूचकांक ने नई ऊंचाई का रिकॉर्ड बनाया।इस दौरान एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति जैसे बड़े शेयरों ने बाजार को मजबूती दी।बीएसई सेंसेक्स 44,953.01 के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद खबर लिखे जाने तक 176.87 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 44,794.91 पर था। एनएसई निफ्टी 59.05 अंक या 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,172.80 पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले निफ्टी ने 13,216.60 के उच्चतम स्तर को छुआ।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 37.40 अंक या 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,618.04 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 4.70 अंक या 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 13,113.75 पर बंद हुआ।
 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here