आज शेयर बाजार अपने रिकार्ड स्तर पर पहुंच कर बंद हुआ। सेंसेक्स ने आज सुबह के उछाल को बरकरार रखा और शाम को 221.52 अंक या 0.42% की उछाल के साथ 52773.05 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 57.40 अंक या 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,869.25 के रिकार्ड स्तर पर पहुंच कर बंद हुआ। सुबह भी शेयर बाजार तेजी के साथ खुला था।
सेंसेक्स में आज एशियन पेंट्स टाॅप गेनर रहा। कंपनी के शेयर आज 3.18% चढ़कर बंद हुए। एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में भी उछाल देखने को मिला है। बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे अधिक 1.11% की गिरावट रही, डाॅ रेड्डी, टाइटन भी ला निशान के नीचे बंद हुआ। निफ्टी में भी एशियन पेंट्स के शेयर सबसे अधिक 2.88% की बढ़ोतरी के साथ बंद हुए।
सुबह का हाल
आज सुबह शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। 30 संवेदी सूचकांक वाले सेंसेक्स में 216.96 या 0.41% की तेजी देखने को मिली था। वहीं, निफ्टी में भी 61.30 अंक या 0.39% की उछाल देखी गई। मंगलवार की सुबह सेंसेक्स रिकार्ड 52,768.49 अंको और 15,873 अंकों पर ट्रेड कर रहा था।सेंसेक्स में आज भारती एयरटेल के शेयरों में सबसे ज्यादा 1.04% की तेजी देखने को मिली। पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, कोटक बैंक के भी शेयर आज हरे निशान के ऊपर कारोबार कर रहे हैं वहीं, बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे अधिक 0.18% प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। एसबीआई इन, एक्सिस बैंक औ, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाल निशान के ऊपर कारोबार कर रहे थे।







