आज मंगलवार को शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 445.87 अंकों की तेजी के साथ 44,523.02 और निफ्टी 128.70 अंक उछलकर 13,055.15 पर बंद हुआ। सेंसेक्स रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ है।

आज सुबह एचडीएफसी बैंक, मारुति, ओएनजीसी और एक्सिस बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लाभ से मंगलवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 271 अंक चढ़ गया। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख तथा विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से भी बाजार धारणा मजबूत हुई जिसके कारण आज निफ्टी 13000 के स्तर को भी पार कर गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 44,358.71 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर  तक पहुंचा। बाद में यह 271.48 अंक या 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 44,348.63 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 76.65 अंक या 0.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,003.10 अंक पर पहुंच गया। 
 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here