आज शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 171.43 अंक गिर कर 38,193.92 और निफ्टी 39.35 अंक के नुकसान से 11,278 अंक पर बंद हुआ।
रुपया पांच पैसे सुधर कर प्रति डालर 73.55 पर बंद
घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के रुझान के बावजूद रुपये की विनिमय दर में दो सत्रों से जारी गिरावट पर बुधवार को विरामा और अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की विनिमय दर पांच पैसे की तेजी के साथ 73.55 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 73.67 पर कमजोर खुला और अंत में यह 73.55 पर प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह इसके पिछले बंद भाव से पांच पैसे का लाभ दर्शाता है। कारोबार के दौरान रुपया प्रति डालर 73.47 से 73.73 के दायरे में ऊपर नीचे हुआ। मंगलवार को रुपया 25 पैसे की गिरावट के साथ एक सप्ताह के निम्न स्तर 73.60 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।







