आज शेयर बाजार में बिकवाली का दौर नजर आ रहा है। बीएसई का सेंसेक्स 63.18 अंकों की गिरावट के साथ 47,549.90 और निफ्टी 34.90 अंक लुढ़ककर 13,897.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वैश्विक और घरेलू बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में लाभ दर्ज हुआ और सेंसेक्स तथा निफ्टी अपने नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 259.33 अंक या 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 47,613.08 अंक के अपने नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने अपना सर्वकालिक उच्चस्तर 47,714.55 अंक भी छुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 59.40 अंक या 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने नए उच्चस्तर 13,932.60 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 13,967.60 अंक के रिकॉर्ड तक गया।







