बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) 94.71 अंकों की तेजी के साथ 38,067.93 और निफ्टी 25.15 अंक उछलकर 11,247 के स्तर पर बंद हुआ।
वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेतों के बीच अमेरिका में राष्ट्रपति पद की पहली बहस के बाद निवेशकों से सतर्क रुख अपनाया, जिसके चलते आज सुबह प्रमुख शेयर सूचकांक निफ्टी और सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार के दौरान एक सीमित दायरे में कारोबार हुआ। सेंसेक्स 67.76 अंकों की गिरावट के साथ 37,905.46 और निफ्टी 9.90 अंक लुढ़ककर 11,212.50 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। इस दौरान वित्तीय शेयरों में खासतौर से गिरावट देखने को मिली।
शेयर बाजारों में बढ़त के साथ शुरुआत हुई लेकिन उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 49.01 अंक या 0.13 प्रतिशत गिरकर 37,924.21 पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 1.45 अंक या 0.01 प्रतिशत फिसलकर 11,220.95 पर कारोबार कर रहा था।
मंगलवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों और टीसीएस, इंफोसिस तथा एचडीएफसी जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में 200 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था लेकिन ये तेजी कारोबार के अंत तक बरकरार नहीं रह सकी। शेयर बाजार आज मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 8.41 अंक लुढ़ककर 37,973 और निफ्टी 5.15 अंक की गिरावट के बाद 11,222 के स्तर पर बंद हुआ।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे बढ़कर 73.76 के स्तर बंद
घरेलू शेयर बाजार के सकारात्मक रुख के चलते रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे बढ़कर 73.76 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.81 पर खुली, और उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के अंत में 73.76 पर बंद हुई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 10 पैसे की बढ़त को दर्शाता है। रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले 73.86 पर बंद हुआ था।







