आज सेंसेक्स 162.94 अंक की बढ़त से 40,707.31 अंक पर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 40.85 अंक के लाभ से 11,937.65 के स्तर पर बंद हुआ।
सुबह एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियों में खरीदारी के जोर तथा वैश्विक बाजारों की तेजी के दम पर बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ गया। निफ्टी भी 12 हजार अंक के पार हो गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 404.42 अंक यानी एक प्रतिशत बढ़कर 40,948.79 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 113.55 अंक यानी 0.95 प्रतिशत बढ़कर 12,010.35 पर था।







