वैश्विक इक्विटी बाजार में चौतरफा बिकवाली के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स 633 अंक गिरकर 38,357 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 193.60 अंक लुढ़ककर 11,333.85 के स्तर पर बंद हुआ। आज शुक्रवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार के दौरान 600 अंक से अधिक गिर गया। बीएसई सेंसेक्स 615.70 अंक या 1.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,375.24 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 170.40 अंक या 1.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,357.05 पर था।

सेंसेक्स में मारुति का शेयर 1.70 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स में बाकी सभी शेयर गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए। एसबीआई, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी और एचसीएल टेक सभी शेयर लुढ़ककर बंद हुए। एक समय सेंसेक्स 532 अंक लुढ़ककर 38,456.56 और निफ्टी 174.20 अंक की गिरावट के साथ 11,353.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

कारोबारियों के मुताबिक वैश्विक इक्विटी में बड़े पैमाने पर बिकवाली का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। अमेरिकी में वॉल स्ट्रीट पर शेयर बाजार भारी नुकसान के साथ बंद हुए और एपल के शेयरों में आठ प्रतिशत की गिरावट हुई। एशियाई बाजार भी नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे। ब्रेंट क्रूड 0.98 फीसदी की गिरावट के साथ 43.64 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर था।

कल बैंकों के शेयरों में गिरावट से गुरुवार को उथल-पुथल भरे कारोबार में घरेलू शेयर बाजार लुढ़क गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ खुला लेकिन अंतत: यह 95.09 अंक यानी 0.24 प्रतिशत गिरकर 38,990.94 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 7.55 अंक यानी 0.07 प्रतिशत गिरकर 11,527.45 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को सकल आधार पर 7.72 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Share Market: शेयर बाजार में भारी गिरावट, 600 अंक लुढ़का Sensex

 

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here