सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को सेंसेक्स बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। 30 संवेदी सूचकांक वाले सेंसेक्स में 76 अंक या 0.15% और निफ्टी में 22.25 अंक या 0.14% की बढ़त के साथ बंद हुआ। सुबह आई गिरावट के बाद सेंसेक्स 52,551.53 अंक और निफ्टी 15,821 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में आज रिलायंस टाॅप गेनर रहा। रिलायंस के अलावा बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, डा रेड्डी सहित 15 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं कोटक महिन्द्रा बैंक के शेयरों में सबसे अधिक 1.51% प्रतिशत की गिरावट देखी गई। आज एनटीपीसी, एचडीएफसी, सन फार्मा के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है।
सुबह का हाल
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन में शेयर मार्केट की शुरुआत निराशाजनक रही। सोमवार की सुबह सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान के नीचे कारोबार कर रहे थे। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 137 अंकों की गिरावट के साथ 52,053 अंकों पर खुला। वहीं, निफ्टी भी 38.60 अंक गिरकर 15.760.80 पर खुला। पिछले सप्ताह कोरोना के मामलों में आई कमी और वैक्सीनेसन में तेजी की वजह से शेयर बाजार बढ़ोत्तरी के साथ बंद हुआ था।
सेंसेक्स में आज सुबह बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे अधिक 1.41 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। वहीं एनटीपीसी, कोटक बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों गिरावट के साथ खुले। निफ्टी में भी एनटीपीसी, कोल इंडिया के शेयरों में गिरावट देखी गई।







